फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहाना रियाज को सौंपी राजस्थान महिला कांग्रेस की बागडौर

Tue, 11 Apr 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रेहाना रियाज - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान में महिला कांग्रेस को नया मुखिया मिल गया है। एआईसीसी ने वर्तमान अध्यक्ष शकुंतला रावत को हटाकर उनके स्थान पर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेहाना रियाज को राजस्थान महिला कांग्रेस की बागडौर सौंपने के फैसला किया है। 
विज्ञापन


एआईसीसी ने उन्हें महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि रावत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव पद पर नियुक्ति दी है। राजस्थान में महिला कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की कवायद करीब सालभर पहले से चल रही थी। पिछले साल दिसम्बर में इसके लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने दावेदारों से इंटरव्यू भी लिए थें। 

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो करीब दर्जनभर महिलाएं राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रही थीं। इस पद के लिए अर्चना शर्मा, सुमित्रा जैन, ज्योति खण्डेलवाल, ममता भूपेश, रीना गोयल, रेहना रियाज, सुमन यादव और शबनम गोदारा, मीनाक्षी चन्द्रावत, ममता भूपेश, जाहिदा,पूनम गोयल, सुनीता विश्नोई आदि लाइन में थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें