फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बरपा रही बारिश, बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सुधरे हालात

Wed, 26 Jul 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हैलीकॉप्टर से हो रहा रेस्कयू
विज्ञापन
देश के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। कहर बनकर बरस रही बारिश के कारण देशभर में 100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। वहीं गुजरात में अब बाढ़ का सबसे अधिक कहर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



साथ ही गुजरात की सीमा से लगते राजस्थान के कई जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों में प्रमुख है पाली, जालोर, सिरोही, उदयपुर व बांसवाड़ा। प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर रेस्कयू आॅपरेशन चलाए जा रहे हैं।


लेकिन लगातार हो रही बारिश और क्षेत्रीय नदियों के उफान पर होने के कारण परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। सेना के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार पिछले तीन दिनों से बचाव कार्यों में जुटी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी दी ये चेतावनी, गांव हुए सूने

खराब हो रहे हैं हालात
​बाढ़ का आलम यह है कि प्रभावित जिलों में कई गांव ऐसे हैं जो सुनसान हो गए। यहां रहने वाले लोगों डर के मारे आसपास के क्षेत्रों में आश्रय लेने चल गए हैं।

राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर निगाह रखी जा रही है। सरकार के कई मंत्रियों को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। वहीं मौसम विभाग का कहना है बारिश का दौर अभी कुछ और दिन चल सकता है।

बारिश का कहर इस कदर है कि राजस्थान का शिमला कहे जाने वाले माउंट आबू में पिछले दो दिन में 30 इंच बारिश हो चुकी है। इस जिलों के अतिरिक्त पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिलें में भी भारी बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें