बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में आज सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश एक प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो पाई।
तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोड़ा ने अभियोजन पक्ष के जरिये एक प्रार्थना पत्र पेश किया था, जिसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मांग की गई थी।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से तलब करने के बावजूद कान में दर्द का बहाना कर वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जबकि उसी दिन वे जम्मू-कश्मीर में फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग कर रहे थे।
प्रार्थना पत्र में सलमान खान पर अदालत को गुमराह करने का प्रयास करने के आरोप लगाए गए हैं।