फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान:सबसे बड़ा अस्पताल हुआ वाई-फाई, मिलेगा फ्री

Wed, 16 Aug 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल वाई-फाई सुविधायुक्त हो गया है। यह सुविधा यहां फ्री मिलेगी। 
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने आज सुबह जेएमए सभागार में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा प्रारम्भ की गई इस सेवा को शुरू किया। इस अवसर पर सामाजिक अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला, सांसद रामचरण बोहरा , मेयर अशोक लाहौटी , विधायक सुरेंद्र पारीक व जगदीश मीणा  मौजूद थे।

इस मौके पर सराफ ने कहा कि उत्तर भारत के सबसे बड़े एसएमएस हॉस्पिटल में वाई-फाई सेवा शुरू होने से चिकित्सा कर्मियों के साथ ही मरीजों व उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी। इससे ट्रोमा सहित मेडिकल कॉलेज भी वाई-फाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह सेवा प्रारंभ  करने के लिए बीएसएनएल को धन्यवाद दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के सपने के अनुरूप डिजिटल क्रांति से आमजन को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सचिव चिकित्सा शिक्षा आनन्द कुमार , प्रिंसिपल डॉ. यू. एस. अग्रवाल , अधीक्षक डॉ. डी. एस. मीना बीएसएनएल के मुख्य महाप्रभंधक रमेश चन्द्र आर्य सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें