फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी आए और उसके बाद महिला की कट गई चोटी

Sun, 03 Sep 2017 11:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोटी कटवा ने एक और महिला का अपना निशाना बनाया है। चोटी कटने के बाद महिला बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। चोटी कटने की इस कथित घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का है। भीलवाड़ा के बिजौलिया कस्बे के केसरगंज मोहल्ले में शनिवार शाम को राधा नामक महिला की चोटी कट गई। महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर में चारपाई बिछा रही थी, इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। 

चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद महिला को माताजी के मंदिर ले गए।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान दो युवक भीख मांगने आए थें। आशंका जताई जा रही है कि उन दोनों युवकों ने ही घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने पुलिस में अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें