फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sun, 09 Jul 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
तीर्थ नगरी पुष्कर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पुष्कर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में मौजूद जगतगुरु शंकराचार्य की गद्दी का पूजन भी इस दौरान किया गया।
विज्ञापन


अजमेर स्थित तीर्थ नगरी पुष्कर आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर आस्था में डूबी नजर आई। यहां सुबह से ही श्रद्धालु पुष्कर पहुंचने लगे और उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाई। इसके बाद अपने गुरु के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की और गुरु दक्षिणा भेंट की। जगतपिता ब्रह्मा के मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा के दर्शन कर देश—दुनिया की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान महन्त सोमपुरी की मृत्यु के बाद से ही ताले में बंद गद्दी को आज खोला गया और कलक्टर गौरव गोयल के आदेश से उसकी पूजा—अर्चना की गई। इस मौके पर एसडीएम विष्णु गोयल और पुलिस—प्रशासन के अधिकारी, तीर्थ पुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें