फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: 'जादूगर' के नाम से विख्यात इस नेता का गुजरात में थोड़ा-बहुत ही चला जादू

Mon, 18 Dec 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी में 'जादूगर' माने जाने वाले एक दिग्गज नेता का गुजरात चुनाव के नतीजों में जादू कुछ फीका ही रह गया। भले ही  गुजरात चुनाव के नतीजों में कांग्रेस का जैसा भी प्रदर्शन रहा हो उसका श्रेय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात चुनाव के प्रभारी अशोक गहलोत को दिया जा रहा है।
विज्ञापन



पंजाब चुनाव के बाद गहलोत को मीडिया ने जादूगर के तौर पर जिस तरह से पेश किया था उसके मुकाबले का उनका गुजरात में वैसा जादू नहीं चल पाया जैसा कि पार्टी ने उनसे उम्मीद की थी। अशोक गहलोत को भाजपा लहर के बीच पंजाब में कांग्रेस की वापसी कराने का श्रेय दिया जाता है।

वहीं वर्तमान गुजरात चुनाव में मोदी और भाजपा विरोधियों को कांग्रेस खेमे में लाने के लिए भी गहलोत ने ही रणनीति तैयार की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल से बढ़ीं नजदीकियां

ashok gehlot
माना जा रहा है कि गुजरात चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद गहलोत का कद और भी बढ़ने की संभावना है। पार्टी में अंदरूणी स्तर पर गहलोत की राजनीतिक कौशल की बड़े बड़े नेता तारीफ करते हैं। 

भले ही राजस्थान में पीसीसी चीफ सचिन पायलट राहुल गांधी की पसंद हो मगर गुजरात चुनाव में कांग्रेस प्रभारी रहे अशोक गहलोत अब राहुल के काफी करीब आ गए हैं। राहुल ने कई बार चुनावी रैलियों में गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यकाल की तारीफ भी की थी।

गहलोत इंदिरा गांधी के समय से राजनीति में हैं, इस कारण सोनिया गांधी की टीम में भी उनकी पैठ अच्छी रही है और राहुल की ताजपोशी से गहलोत का कद बढ़ने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें