कांग्रेस पार्टी में 'जादूगर' माने जाने वाले एक दिग्गज नेता का गुजरात चुनाव के नतीजों में जादू कुछ फीका ही रह गया। भले ही गुजरात चुनाव के नतीजों में कांग्रेस का जैसा भी प्रदर्शन रहा हो उसका श्रेय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात चुनाव के प्रभारी अशोक गहलोत को दिया जा रहा है।
पंजाब चुनाव के बाद गहलोत को मीडिया ने जादूगर के तौर पर जिस तरह से पेश किया था उसके मुकाबले का उनका गुजरात में वैसा जादू नहीं चल पाया जैसा कि पार्टी ने उनसे उम्मीद की थी। अशोक गहलोत को भाजपा लहर के बीच पंजाब में कांग्रेस की वापसी कराने का श्रेय दिया जाता है।
वहीं वर्तमान गुजरात चुनाव में मोदी और भाजपा विरोधियों को कांग्रेस खेमे में लाने के लिए भी गहलोत ने ही रणनीति तैयार की थी।