संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज के विरोध में अब एक ऐसा तबका आ गया है जो हमारे इतिहास की जानकारी सात समंदर पार से आने वाले सैलानियों को देता है।
जयपुर में अब गाइड विरोध में उतर आए हैं। गाइडों के एक समूह का कहना है कि आमेर के मावठे पर आज विरोध प्रदर्शन कर फिल्म पद्मावती की रिलीज को रोकने की मांग सरकार से की जाएगी। गाइड मदन सिंह ने बताया कि हमारा विरोध दो स्तर पर होगा। एक तो आज हम सभी गाइड्स अपनी मांग को रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ आर्कियोलॉजी विभाग से मांग रखेंगे कि आगे से किसी भी ऐसी फिल्म की शूटिंग अगर ऐतिहासिक स्मारकों पर की जाती है, तो पहले यह पुख्ता करें कि उसमें इतिहास से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो, तभी शूटिंग की परमिशन दी जाए।