फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम के लिए दादा-पोते बने 'बंटी-बबली' और हो गए रफूचक्कर

Thu, 05 Oct 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
(गोले में) मंदिर की अलमारी से चोरी करता दादा और पोते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नेकी की राह पर चलने की सीख देने की उम्र में एक दादा ने अपने पोते के साथ मिलकर भगवान के दर पर ही कांड कर डाला। दादा-पोते की इन करतूतों को एक शख्स ने देख लिया और इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


उदयपुर शहर के एक कलयुगी दादा ने अपने पोते के साथ मिलकर घंटाघर इलाके में सोनी समाज के एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जगदीश चौक निवासी दादा श्यामलाल सोनी और पोते जयदीप सोनी पर मंदिर से महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने के आरोप हैं।

जानकारी के अनुसार उदयपुर के घंटाघर इलाके में स्थित जगदीश चौक पर बने सोनी समाज के मंदिर में मुहर्रम के दिन अलमारी से महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान चोरी होने की वारदात को एक अज्ञात व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

अपनी चोरी छिपाने के लिए जुट गए समाज के साथ

डेमो इमेज
इस घटना में सबसे मजेदार बात ये रही कि मंदिर में चोरी होने की घटना का पता चलते ही समाज में हंगामा मच गया और समाज के सभी लोग घंटाघर थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। ऐसे में दोनों दादा-पोते भी समाज के लोगों के साथ थाने पहुंच गए थे।

दादा पोते इस बात से बिल्कुल अनभिज्ञ थे कि उनकी इस करतूत का वीडियो बनाया जा चुका है, जो तेजी से वायरल भी हुआ। बावजूद इसके दोनों थाने में कुछ देर तो मौजूद रहे लेकिन पता चलते ही वहां से फरार हो गए। अब समाज के लोगों ने दादा श्यामलाल सोनी और पोते जयदीप सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

यूं दिया चोरी को अंजाम

डेमो इमेज
सोनी समाज के इस मंदिर से मुहर्रम वाले दिन दादा पोते पहले तो मंदिर की छत पर चढ़ गए जहां से उन्होनें छत पर रखी अलमारी से समाज की दुकानों, नोहरों सहित अन्य दस्तावेज चुरा लिए। बताया जाता है कि कुछ साल पहले समाज के नोहरे का कोर्ट केस चला था, जिसमें समाज ने 24 लोगों को प्रतिनिधी बनाया गया था जिसमें चोरी का आरोपी श्यामलाल सोनी भी शामिल है।

इन 24 प्रतिनिधियों में से कई तो अब इस दुनिया में ही नहीं रहे और श्यामलाल को इन दस्तावेजों की पूरी जानकारी थी और अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि वे इन दस्तावेजों को चुराना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें