फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के 'विश्वास' क्यों मिल रहे हैं इन नेताओं से, जानें...

Thu, 05 Oct 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कुमार विश्वास
विज्ञापन
अगले वर्ष देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ शामिल हैं। लेकिन राजस्थान में पार्टीयों की सक्रियता अभी से ही दिख रही है।
विज्ञापन



राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आम आदमी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के चुनावी गणित पर असर डाल सकती है। आप ने इसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है। आप के राजस्थान के प्रभारी कुमार विश्वास ने बुधवार को कई ऐसे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से सम्पर्क करने का प्रयास किया, जो अपनी पार्टीयों से नाराज हैं या हाशिए पर चल रहे हैं।

इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह सहित कई कांग्रेस व भाजपा के वर्तमान विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्वास कर रहे हैं और भी नेताओं से संपर्क

फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार विश्वास ने बुधवार को भाजपा से बागी विधायक हनुमान बेनीवाल सहित नाराज चल रहे भाजपा के ​वरिष्ठ नेता घनश्यात तिवाड़ी से भी सम्पर्क किया। लेकिन दोनों ही नेता शहर से बाहर होने के कारण विश्वास से नहीं मिल सके।

गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में होने वाले चुनाव के लिए अपनी रणनीति का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी के प्रचार से लेकर उसके चुनावी वादों तक की जानकारी कुमार विश्वास ने दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें