फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती का रास्ता साफ, याचिकाएं निस्तारित

Wed, 13 Dec 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने आज ग्राम पंचायत सहायक भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। अब प्रदेश सरकार करीब 25 से 30 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा देने में सक्षम रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, हाईकोर्ट में ग्राम पंचायत सहायक की भर्तियों के संबंध में जो रिट याचिका आई थी उनको आज निस्तारित कर दिया। जिसके परिणामस्वरुप अब राजस्थान में 25 से 30 हजार ग्राम पंचायत सहायक की भर्तियों का रास्ता खुल गया है। हाईकोर्ट ने आज राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र के आधार पर इन सब याचिकाओं का निस्तारण कर दिया है। अतिरिक्त महाधिवक्ता श्याम सुंदर ने हाईकोर्ट के समक्ष बताया कि ये भर्तियां पूरे नियमानुसार हैं और इसको लेकर एक शपथ पत्र हाईकोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


जिसे सही मानते हुए हाईकोर्ट जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी ने करीब 150 याचिका को खारिज करते हुए इन भर्तियों का रास्ता साफ किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें