फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल पर होगी कार्रवाई !

Tue, 30 May 2017 08:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल जयपुर।
विज्ञापन
जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित भगवान महावीर कैंसर अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल माना जाता है। लेकिन यहां हुए अवैध निर्माण से सरकार गुस्से में है। अस्पताल प्रशासन पर आरोप है कि एक रुपए टोकन मनी में जो जमीन धर्मशाला के लिए दी गई थी अस्पताल ने वहां पर नर्सिंग कॉलेज बना दिया है। इसके अतिरिक्त जयपुर विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना अस्पताल ने कई मंजिलों का निर्माण कर लिया। इन सबका खुलासा जेडीए की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व अस्पताल पर सस्ता ईलाज उपलब्ध नहीं करवाने को लेकर भी सवाल उठ चुके है। अब सरकार के मंत्री से लेकर अधिकारी तक अस्पताल पर कार्रवाई की बात कर रहें हैं। सोमवार को यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि सरकार से मुफ्त जमीन लेकर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए गए है। वहीं सरकार के उच्च अधिकारियों के अनुसार कैंसर अस्पताल में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर जो जांच कमेटी बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट आ गई है अब उचित कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें