अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सामोला चौक पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक पटवारी की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, भूगोर निवासी पटवारी राकेश कुमार और कानूनगो खेमचंद जाट के साथ मालाखेड़ा स्थित कार्यालय से अलवर भूगोर आ रहा था।
इसी दौरान सामोला चौक पर तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पटवारी राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खेमचंद जाट को गंभीर अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची अरावली विहार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार को भी गंभीर चोट आई है जिसे अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।