फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 से ज्यादा उम्र है तो मिल सकता है फ्री में हवाई सफर का मौका

Wed, 05 Jul 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
online apply - फोटो : demo
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत राजस्थान के देवस्थान विभाग की ओर से इस बार 10 स्थानों पर हवाई यात्रा एवं 13 स्थानों पर रेल यात्रा के लिए 31 जुलाई, 2017 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


देवस्थान आयुक्त जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए राजस्थान के मूल निवासी जो आयकरदाता नहीं है, तथा पूर्व में जिन्होंने इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, आवेदन के पात्र होंगे। आवेदक का शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसमें सरकार या स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी, अधिकारी व उनके जीवन साथी यात्रा के पात्र नहीं होंगे। एक जुलाई 2017 को 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति रेल यात्रा हेतु एवं 65 वर्ष एवं अधिक आयु के व्यक्ति हवाई जहाज से यात्रा के पात्र होंगे। 

रेल यात्रा में 15 हजार यात्रियों को लाभ मिल सकेगा जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन के साथ सहयोगी को यात्रा का लाभ दिया जायेगा। लेकिन पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर सहयोगी की अनुमति नहीं होगी। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत 3 जुलाई तक 350 वरिष्ठ नागरिकों द्वारा  आवेदन किये जा चुके हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

पहली बार वरिष्ठजन को हवाई यात्रा का तोहफा

- फोटो : demo
इस योजना में पहली बार किए प्रावधान के तहत हवाई यात्रा में पांच हजार वरिष्ठजन को यात्रा का लाभ मिल सकेगा। इसमें पति-पत्नी को ही लाभ दिया जाएगा। 

सहयोगी की अनुमति नहीं होगी। यात्रा में वरिष्ठजन सहायकों में रेल यात्रा हेतु पुरुष सहायक 21 से 45 वर्ष के मध्य तथा महिला सहायक 30 से 45 वर्ष के मध्य आयु का होना चाहिए। आवेदन के वक्त ही वरिष्ठ नागरिक को अपने साथ जीवन साथी अथवा सहायक होने की सूचना देनी आवश्यक होगी। अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत केवल आॅनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। आवेदन वेबसाइट http://devasthan.rajasthan.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदक व सहायक दोनों के पास भामाशाह अथवा आधार कार्ड होना जरूरी होगा। आवेदन में अपनी पसंद के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में अंकित करने होंगे। आवेदन से पूर्व आवेदक को भामाशाह कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी जिससे फोटो व दस्तावेज अपलोड व अन्य विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।

रेल यात्रा के लिए ये हैं तीर्थ स्थल

मां वैष्णो देवी मंदिर - फोटो : SELF
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत रेल द्वारा यात्रा के लिए वैष्णोदेवी, अमृतसर, गया-बोधगया- काशी-सारनाथ, सम्मेदशिखर, बिहार शरीफ-नालन्दा-राजगीर, जगन्नाथपुरी, द्वारकापुरी, शिरडी, गोवा, तिरूपति, रामेश्वरम, पटना साहिब तथा श्रवण बेलगोला तीर्थ स्थल शामिल किये गए हैं। राजस्थान में रेल यात्रा के लिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर तथा अजमेर से यात्री प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन

हवाई जहाज से यात्रा स्थल

तिरुपति बालाजी
हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा के लिए रामेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, वाराणसी (काशी)-सारनाथ, बिहार शरीफ-नालन्दा-राजगीर, शिरडी, अमृतसर, सम्मेद शिखर व पटना साहिब तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों के निकटतम एयरपोर्ट के पश्चात् शेष यात्रा बस द्वारा करनी होगी। राजस्थान में हवाई तीर्थ यात्रा के चयनित यात्री जयपुर, जोधपुर व उदयपुर से हवाई जहाज से प्रस्थान करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें