राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राज दीपक रस्तोगी का अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल ऑफ इंडिया के तौर पर जून 2019 तक कार्यकाल बढ़ाया गया है।
राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद विधि एवं न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर रस्तोगी का कार्यकाल बढ़ाया। अवर सचिव इन्द्रकुमार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि रस्तोगी का कार्यकाल जून 2019 या आगामी आदेशों, जो भी पहले हो तक रहेगा। इसी तरह इलाहाबाद हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार की ओर से पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह को एएसजी नियुक्त किया गया है।