सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर आॅपरेशन करने के मामले में राज्य सरकार सख्त हो गई है। इस तरह की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाने का निर्णय किया है।
राजस्थान के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकाें द्वारा निजी चिकित्सालयों में जाकर ऑपरेशन करने की प्रवृति पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए संभागीय आयुक्तों के निर्देशन में समितियां गठित की जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के निर्देश पर गठित इस समिति में संबंधित संभाग में कार्यरत दो प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा नामित प्रोफेसर स्तर के चिकित्सक को शामिल किया जाएगा। यह समिति फ्लार्इंग स्क्वायड के रूप मे निजी चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण करेगी।