राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। निगम प्रबंधन की ओर से राजस्थान सरकार के निर्देशों के मुताबिक रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
रोडवेज मुख्यालय से शुक्रवार को इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक इस सात फीसदी वृद्धि के बाद अब महंगाई भत्ता 125 फीसदी से बढ़कर 132 फीसदी हो गया है।
मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रोडवेज कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एक नवम्बर 2016 से नकद भुगतान किया जाएगा। एक जुलाई 2016 से 31 अक्टूबर 2016 के बीच के महंगाई भत्ते के भुगतान के संबंध में फैसला बाद में लिया जाएगा।