फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाने वाले गोल्डन गांधी आएंगें यहां, बनेंगे दो रिकॉर्ड

Tue, 26 Sep 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ गोल्डन गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी जयंती पर दो अनोखे रिकॉर्ड बनेंगे। इन रिकॉर्ड के साक्षी खुद 'गांधी' होंगे और वो भी गोल्डन अवतार में। 
विज्ञापन


सीकर में दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती के मौके पर एक आयोजन होगा। इस आयोजन में एक मंच पर एक साथ 108 गांधीजी नजर आएंगे। दरअसल, 108 बच्चे गांधी का रूप धारण कर इस आयोजन में शामिल होंगे। ये बच्चे सभी को अहिंसा और सत्य को अपनाने का संदेश देंगे। यह एक कीर्तिमान होगा।

दूसरा कीर्तिमान, अहिंसा की ज्योत का होगा। यहां पर अहिंसा की सबसे बड़ी ज्योति जलाई जाएगी। जो 108 फीट की होगी। इस मौके पर जैन मुनि तरुण सागर महाराज भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

ये होंगे खास आकर्षण

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम का खास आकर्षण गोल्डन गांधी भी होंगे। महात्मा गांधी के गोल्डन अवतार को यहां देखा जा सकेगा।  पोरबंदर, गुजरात  के रहने वाले जयेश भाई 'गोल्डन गांधी' के रूप में मौजूद होंगे।

जयेश को लोग इसी रूप में पहचानते हैं। वे छह घंटे तक गांधी जी के रूप में प्रतिमा की तरह एक ही जगह लगातार खड़े रहते हैं। इसी को लेकर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने रहते हैं। जयेश गोल्डन गांधी के रूप में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें