मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गृह जिले के एक गांव की बेटियां व उनके परिजन पिछले तीन दिन से अनशन पर बैठे हुए है। यह अनशन गांव के स्कूल के क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर चल रहा है।
दरअसल मामला धौलपुर के कोटरा गांव का हैं। यहां सरकारी स्कूल केवल आठवी कक्षा तक ही है। आगे की पढ़ाई के लिए गांव की बेटियों को तीन किलोमीटर दूसरे स्कूल में जाना पढ़ता है। लेकिन यहां की बेटियों का कहना है कि उनके परिजन सुरक्षा का हवाला देते हुए आगे पढ़ने नहीं भेजते।
जिसके कारण वह आगे नहीं पढ़ पा रही है। अब गांव के स्कूल को क्रमोन्नत करने के लिए बड़ी संख्या में बेटियां व ग्रामीण अनशन पर बैठे हुए है। बृहस्पतिवार को जिले के शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन वे बेटियों व ग्रामीणों का अनशन तुड़वान में सफल नहीं हुए।
वहीं बेटियों की इस परेशानी ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनके गांव के स्कूल को क्रमोन्नत नहीं किया जाता अनशन व धरना जारी रहेगा।