फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी काट ले जाने की अफवाहों के बीच सामने आया एक रोचक सच

Thu, 20 Jul 2017 01:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान में बाल काटकर ले जाने की अफवाहों के बीच एक मामले में बेहद हास्यादपद पहलु सामने आया है। यहां कोटा जिले के प्रेम नगर इलाके में एक बालिका की चोटी कटने के मामले से रहस्य का एेसा पर्दा उठा कि सभी सुनकर दंग रह गए।
विज्ञापन


मामले के तहत चोटी किसी और ने नहीं बल्कि खुद बालिका ने ही काट ली थी। दरअसल बालिका अपने स्कूल में बच्चों द्वारा बालों पर कमेंट कसे जाने से परेशान थी। दूसरे बच्चे उसे चिढ़ाते थे ऐसे में बालिका उगंता कुशवाह ने एक कहानी बनाई और राजस्थान में फैल रही चोटी काट ले जाने की अफवाह का सहारा लिया।

बालिका ने कहा कि वह घर के पीछे बकरियों को चारा डालने गई थी, इस दौरान पीछे से किसी ने उसकी चोटी काट ली। चोटी किसने काटी यह पता नहीं। चोटी उसे जमीन पर पड़ी मिली। बालिका की मनगढ़ंत कहानी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था व उसके परिजन, इलाके के लोग और पुलिस सकते में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका को ले जाया गया ब्यूटी पार्लर और खुला ये भेद

पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देती उगंता कुशवाह - फोटो : amar ujala
बालिका ने पुलिस के सामने पूछताछ में यह बात कबूली है कि प्रदेश के अन्य शहरों से आ रही अफवाह को उसने ढाल बनाया और कहानी रचकर खुद की चोटी काट ली।

प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान इस रहस्य से पर्दा हटाने के लिए बालिका को ब्यूटी पार्लर तक लेकर गई, जहां ब्यूटिशियन ने भी गुथी हुई मोटी चोटी एक झटके में कटने की बात से नाइत्तेफाकी जाहिर की।

इसके बाद भी बालिका नहीं मानी, 21वीं सदी में अंधविश्वास से जुड़ी इस घटना को लेकर पुलिस के भी बात गले उतर नहीं रही थी, पुलिस को यकीन था कि बच्ची झूठ बोल रही है। कई घंटों तक बालिका से हुई बारीकी से पूछताछ में उसने आखिरकार बात कबूली।

बालिका ने बताया कि स्कूल में बच्चे उसके बालों को लेकर चिढ़ाते थे और घर वालों से बाल काटने नहीं दे रहे थे। इसी को लेकर उसने यह कहानी बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें