फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलए तिवाड़ी का 'वसुंधरा हटाओ-राजस्थान बचाओ' अभियान शुरू

Wed, 09 Aug 2017 01:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी अभियान की शुरुआत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मुहिम छेड़ दी है। तिवाड़ी ने आज सुबह 'वसुंधरा हटाओ राजस्थान बचाओ' के नारे के साथ लोक संग्रह अभियान शुरू किया। तिवाड़ी ने यह अभियान जयपुर के अमर जवान ज्योति से शुरू किया। जानकारी के मुताबिक यह अभियान नौ नवंबर तक चलेगा और वे राजस्थान के 20 जिलों में दौरा करेंगे।
विज्ञापन


अभियान शुरू करने से पहले तिवाड़ी ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने प्रदेश की भलाई में यह अभियान शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में लोक संग्रह अभियान चलाकर पार्टी और सरकार के मौजूदा नेतृत्व की असलियत जनता के सामने लाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब प्रदेश के दौरे पर आए थे, तब उनकी शिकायत की गई। साथ ही, यह भी कहा कि मेरे खिलाफ कार्रवाई भी संभव नहीं है, क्योंकि कार्रवाई का कोई आधार नहीं है। अनुशासन समिति की ओर से जो आरोप लगाए हैं उसका तिवाड़ी ने तर्क संगत उत्तर दिया है। ऐसे में अब समिति के पास कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पर लगाए हैं ये आरोप

पुष्प अर्पित करते तिवाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा था कि सिविल लाइंस स्थित जिस सरकारी आवास में राजे अभी रह रही हैं वह उसे हड़पना चाहती है। तिवाड़ी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन विधेयक-2017 पास करने का मकसद बंगला नंबर 13 पर आजन्म कब्जा करना है। यह विधेयक जीएसटी बिल को पास करने के लिए पिछले दिनों विधानसभा सत्र में पारित किया गया था।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व एमएलए घनश्याम तिवाड़ी पहले भी पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। इसके लिए वे केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी बात रख चुके हैं। तिवाड़ी दीनदयाल वाहिनी के नाम से एक संगठन भी चला रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें