छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ के जवान द्वारा अपने साथियों पर की गई फायरिंग की घटना के बाद पूर्व थल सेनाध्यक्ष और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का बड़ा बयान आया है।
जनरल वीके सिंह आज अलवर में थे और इस दौरान उन्होंने यहां राजऋषि महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जवानों में तनाव की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निजी जिंदगी में होने वाली परेशानियां तनाव का कारण है। इस वजह से सेना में जवानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले भी बढ़े है।
पढ़ें: CRPF का यह जवान आज आने वाला था घर, आई मौत की खबर
सिंह ने कहा कि ज्यादातर आत्महत्या उन जगहों पर हो रही हैं जहां कठिनाइयां नहीं हैं। वहीं ज्यादातर मामले निजी जिंदगी में होने वाली परेशानियां हैं। सिंह ने कहा कि वर्तमान में सहनशीलता कम हो गई है जिसके चलते लोग निर्णय नहीं ले पाते हैं और इस तरह के कदम उठाते हैं।