फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF का यह जवान आज आने वाला था घर, आई मौत की खबर

Sun, 10 Dec 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : source
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सीआरपीएफ के जवान द्वारा अपने साथियों पर की गई फायरिंग में राजस्थान के झुंझुनूं जिले का जवान भी मारा गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे के बलौदा गांव निवासी एएसआई राजवीर भी उन चार लोगों में शामिल थे जिन्हें सीआरपीएफ के जवान ने गोलियों से भून डाला था।

इस घटना में एएसआई राजवीर के साथ अहमदाबाद के एसआई मेघसिंह,जम्मू कश्मीर के एसआई वीके शर्मा,आंध्र प्रदेश के रहने वाले जीएसराव उत्तर प्रदेश के सीआरपीएफ जवान संत कुमार की गोली का निशाना बने। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुड़गांव में मिल गई थी पोस्टिंग, संडे को गांव आने के लिए कहा था

गोलीबारी में मारे गए जवानों के शव
बता दें कि शनिवार शाम को नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में सीआरपीएफ कैंप में जवान और अफसरों के बीच ड्यूटी को लेकर चल रहे विवाद के चलते एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर डाली जिसमें 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया। 

बताया गया है कि एएसआई राजवीर सिंह ने शनिवार को ही अपने परिजनों से बात की थी और कहा था कि वो रविवार को गांव आएंगे। एएसआई राजवीर सिंह अभी हाल ही में छुट्टियां बिताकर वापस छत्तीसगढ़ लौटे थे। राजवीर को गुड़गांव में पोस्टिंग मिलने वाली थी जिसे जॉइन करने के लिए वो छत्तीसगढ़ से निकलने ही वाले थे। राजवीर सिंह के परिवार में पत्नी समेत दो बेटे और एक बेटी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें