फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

5 राज्यों का सिरदर्द बना कुख्यात दो घंटे में ढेर

Sun, 25 Jun 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अपनी एके-47 गन के साथ ढेर हुआ आनंदपाल सिंह - फोटो : amar ujala
करीब डेढ़ साल से फरार कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के शनिवार देर रात चुरू जिले के मालासर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। इस एनकाउंटर में पुलिस के 

दो जवान भी घायल हुए है।  

डीजीपी मनोज भट्ट ने भी आनंदपाल की एनकाउंटर में मौत की पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार,आनंदपाल के भाई को इससे पहले पुलिस ने अरेस्ट किया था जिसके बाद पुलिस को उसका ठिकाना ढूंढ पाने में बड़ी कामयाबी मिली। देर रात करीब 11:30 बजे आनंदपाल और पुलिस के बीच चूरु के मालासर में हाईवे किनारे एक घर में मुठभेड़ हुई जिसके बाद आनंदपाल को ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में आनंदपाल की ने अपनी तरफ से भी एके-47 बंदूक से करीब 100 राउंड फायर भी किए।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आनंदपाल को घेरने की रणनीति बनाई और रतनगढ़ के पास मालासर में पुलिस टीम ने आनंदपाल को मार गिराया। इस दौरान आनंदपाल तथा उसके गुर्गों के बीच काफी देर तक गोलियां चली। इसमें पुलिस के दो जवान भी घायल हुए है। घायलों को पहले मालासर अस्पताल ले जाया गया उसके बाद उन्हें देर रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। 


इस एनकाउंटर के दौरान आनंदपाल को छह गोलियां लगी थी। इस दौरान उसके दो साथी गटू और देवेंद्र को पुलिस ने जिन्दा पकड़ लिया है। हालांकि ये दोनों घायल है। इस एनकाउंटर के बाद सीकर, चुरू, बीकानेर और जयपुर से भी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन

पुलिस कहती रही 'सरेंडर कर दो'मगर नहीं माना आनंदपाल

आनंदपाल - फोटो : amar ujala
जानकार सूत्रों के मुताबिक पुलिस आनंदपाल सिंह को जिंदा पकड़ना चाहती थी और मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने आनंदपाल से सरेंडर करने को कहा था लेकिन आनंदपाल सरेंडर को तैयार नहीं हुआ और उसने अपनी एके-47 गन से दनादन फायर करनी शुरु कर दी जवाब में पुलिस ने भी अपनी ओर से फायरिंग शुरु की और आनंदपाल को दो घंटे में ही ढेर कर दिया गया। इससे पहले भी आनंदपाल करीब 7 बार पुलिस से बचकर भाग निकलने में कामयाब हुआ था। आपको बता दें कि इस पूरे आॅपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में करीब 40 पुलिसकर्मी और एसओजी के जवान शामिल थे। 




 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें