एसओजी व पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी सोमवार सुबह पैतृक गांव सांवराद पहुंच गई है। आनंदपाल की बेटी चरणजीत बीते डेढ़ वर्ष से एसओजी के निशाने पर है इसलिए उसे कभी गिरफ्तार किया जा सकता है।
गौरतलब है कि चरणजीत लंबे समय से दुबई में रह रही थी और उस पर अपने पिता आनंदपाल को जेल से भगाने में मदद करने का आरोप है। आनंदपाल को एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात्रि को चूरू के मालासर में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया था। आनंदपाल पर पांच लाख रुपए का ईनाम था।