फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही दलित महिला से गैंगरेप, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Wed, 08 Nov 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
थाने पहुंची पीड़िता
विज्ञापन
जोधपुर में देर रात घर के बाहर सो रही महिला के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक पर आए तीन युवकों की ये गंदी हरकत पास ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, मामला जोधपुर शहर के प्रताप नगर थाना पंचोलिया नाड़ी का है। यहां एक दलित महिला अपने पति के साथ गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम से वापस घर आने में रात काफी हो चुकी थी। ऐसे में अपने घर के बाहर ही बिछ रही खाट पर सो गई। इसी दौरान बीती रात 12 बजे करीब कुछ युवक बाइक पर आए और उनमें से दो युवकों ने बारी बारी से महिला से रेप किया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

अब पुलिस जुटी जांच में

प्रतीकात्मक तस्वीर
घिनौनी वारदात के बाद घबराई पीड़ित महिला ने अपने पति और सास को घर के अंदर जाकर सारी घटना बताई। जिसके बाद घरवाले हक्के—बक्के रह गए। सभी पीड़िता को लेकर देर रात ही थाने में पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि उनके घर के पास ही एक जगर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इस पर मौका स्थल की जांच करने पहुंची पुलिस ने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो दुष्कर्म की वारदात नजर आई। अब पुलिस महिला का मेडिकल करवाकर सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें