फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के स्कूलों में होंगे 'गांधी दर्शन कॉर्नर’, सीएम गहलोत ने किया एलान

Sat, 30 Jan 2021 10:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
महात्मा गांधी - फोटो : iStock
विज्ञापन
राजस्थान सरकार महात्मा गांधी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गांधी दर्शन ‘कॉर्नर’ स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यह घोषणा की। वह शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित ‘पावन स्मरणांजलि’ कार्यक्रम को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व और उनका जीवन युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है। आज के इस दौर में गांधी के सिद्धांत अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, इसलिए राज्य सरकार उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 'गांधी दर्शन कॉर्नर’ स्थापित करेगी। राज्य सरकार की सोच है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए, वे इस जीवन दर्शन को आत्मसात कर सकें।

गहलोत ने इस कार्यक्रम में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में नव स्थापित वाइल्ड लाइफ रिसर्च  एंड कन्जर्वेशन अवेयरनेस सेन्टर और गांधी अध्ययन केंद्र के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पहले से स्थापित गांधी अध्ययन केन्द्रों को फिर से शुरू किया जाएगा और जहां यह केन्द्र नहीं खुले हैं वहां खोले जाएंगे। उन्होंने अन्य विश्वविद्यालयों में भी गांधी अध्ययन केन्द्र खोलने पर राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ. एन. सुब्बाराव ने कहा कि आज भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता की दीवारें हर तरफ खड़ी हो गई हैं। ऐसे में मनुष्य जाति को आपस में जोड़े रखने के गांधी के विचार बहुत प्रासंगिक हैं।

प्रदेश के कला व संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने महात्मा गांधी द्वारा प्रचारित सात सिद्धांतों का पालन करते हुए न्यूनतम आवश्यकता पर आधारित जीवन व्यतीत करने तथा मजबूत चरित्र पर जोर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें