राजस्थान के 17 जिलों में बर्ड फ्लू रोग फैल गया है। इससे 25 दिसंबर 2020 से लेकर 30 जनवरी 2021 तक 7187 पक्षियों की मौत हो गई है। इनमें कौए, मोर, कबूतर व अन्य पक्षी शामिल हैं। राज्य के पशुपालन विभाग ने शनिवार को बताया कि बर्ड फ्लू के कारण कौओं की सर्वाधिक मौत हुई। करीब सवा माह के दौरान 4976 कौए, 427 मोर, 683 कबूतर व 1101 अन्य पक्षी इस रोग की चपेट में आकर मर गए हैं।