फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेथ मिस्ट्री: 5 फीट के फंदे पर कैसे झूली 5.10 फीट लम्बी 100 करोड़ की मालकिन

Fri, 03 Nov 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
100 करोड़ रुपए की मालकिन शुंभागना सुसाइड मामले में एफएसएल जांच में आ खड़े हुए एक सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पा रहा है। एफएसएल ने पिछले दिनों शुभांगना के जयपुर के सी-स्कीम स्थित बंगले पर संबंधित बैडरूम में सुसाइड सीन को रीक्रिएट किया था। उसमें सामने आए एक सवाल ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


एफएसएल द्वारा सुसाइड रीक्रिएशन सीन में जो बात सामने आई वो ये है कि शुभांगना ने जहां से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है, उसकी उंचाई मात्र 5 फीट थी, जबकि शुभांगना की खुद की लंबाई 5.10 फीट उंची थी।

एफएसएल की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक बंगले पर रहकर एक एक चीज की बारिकी से जांच की। शुभांगना की उस चुन्नी की भी एफएसएल की टीम ने उसके परिजनों के सामने ही जांच की जिसका उसने फंदा बनाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभांगना की सहेलियों के भी लिए गए बयान

shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
शुभांगना सुसाइड मामले की जांच कर रहे एसीपी पुष्पेंद्र सिंह ने शुभांगना की सहेलियों के भी बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एसीपी पुष्पेंद्र सिंह को शुभांगना की कुछ दोस्तों ने बताया कि उसका पति राजकुमार उसके साथ काफी बार मारपीट कर चुका है।

इतना ही नहीं राजकुमार ने कई बार शुभांगना को मार डालने की कोशिश भी की है। दो बार उसे राजकुमार ने चलती गाड़ी से फेंकने का प्रयास भी किया है।

गौरतलब है कि जयपुर में 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की माल​किन दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराणा की बेटी शुभांगना ने गत 26 अगस्त की सुबह अपने कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली थी, जिसे शुभांगना के पिता प्रेम सुराणा ही अस्पताल तक लेकर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें