पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन राजस्थान के जैसलमेर में बदमाशों को विरोध करना छात्रा के लिए मुसीबत बन गया।
यहां के आसनी रोड क्षेत्र में अपनी मां के साथ स्कूल से लौट रही नाबालिग का चार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। लेकिन उसकी मां के शोर मचाने और सख्ती से विरोध करने के कारण बदमाश अपहरण करने में नाकाम रहे और भाग खड़े हुए।
इसके बाद पुलिस को इस सबंध में तुरंत जानकारी दी गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।