फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय आंखों का ऐसे रखें ध्यान, डॉक्टरों ने बताया

Fri, 26 Jan 2018 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज नेत्र और दंत रोगियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को बताया गया कि बदलते परिवेश और प्रदूषण के बीच आंखों व दांतों को कैसे बीमारी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


राजस्थान लोकसेवा आयोग और प्रजामंडल आंदोलन से जुड़े पंडित देवीशंकर तिवाड़ी की 27वीं पुण्यतिथि पर आज कई आयोजन किए गए। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय पीजी के संस्थापक रहे पंडित देवीशंकर तिवाड़ी को महाविद्यालय परिवार की ओर से भी याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद यहां महाविद्यालय परिसर में बने सभागार में भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद रामनिवास बाग के पास म्यूजियम मार्ग पर निशुल्क नेत्र और दंत चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया।

लाल बहादुर शास्त्री पीजी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना व रॉयल आई हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में लगे इस निशुल्क शिविर में 380 नेत्र और 216 दंत रोगियों को चिकित्सा परामर्श और दवाईयां वितरित की गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम से जुड़े अश्विनी तिवाड़ी ने बताया कि शिविर में डॉ.वैभव त्रिपाठी, डॉ.मेधावी त्रिपाठी, डॉ. उदित त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सकों की ओर से सेवाएं दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रागेशवर तिवाड़ी रहे। शिविर में चिकित्सकों ने बताया कि वाहन चलाते समय आपकी आंखों पर लगने वाली सीधी हवा उन्हें बीमार कर सकती हैं। ऐसे में हमेशा आंखों के आगे चश्मा या शीशा जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें