फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए बड़े काम की है ये खबर, आवेदन से पहले जरूर पढ़ लें

Sat, 10 Feb 2018 02:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देश में बेरोजगारी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इन्हीं हालातों का फायदा उठाकर अपराधी भी बेराजगार युवकों को अपने जाल में फंसाकर मोटा पैसा कमाने का लालच दे रहे हैं। इसी लालच के जाल में आर्थिक तंगी से परेशान युवक फंस जाते हैं और फिर पछताते हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला राजस्थान के जैसलमेर से जुड़ा है। यहां पोकरण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के नाम पर फंसा लेता और फिर उनसे ठगी करता। पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने बीस हजार नकद, लेपटॉप, मोबाइल और कई लोगों की आईडी भी जब्त की हैं। गिरोह के सभी लोग पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग पर स्थित असलम अस्पताल में युवाओं को नौकरी देने के नाम पर फर्जी तरीके से साक्षात्कार ले रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

यूं फंसाया बेरोजगारों को

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
गिरोह ने एक एनजीओ में मोटिवेटर के पद पर नौकरी देने के लिए विज्ञापन निकाला। फिर जब युवाओं के आवेदन फार्म उनके पास आए तो उन्होंने सभी को साक्षात्कार के लिए बुलाया। साक्षात्कार की फीस के नाम पर पर प्रत्यके आवेदक से 1300 रुपए की वसूली की गई।

जब मुखबिर से पुलिस को गिरोह की सूचना मिली तो असलम अस्पताल में दबिश दी गई। यहां गिरोह के पांच लोग साक्षात्कार लेते मिले। जब पुलिस ने गिरोह से एनजीओ के कागजात के बारे में जानकारी मांगी तो कोई संबंधित कागजात इनके पास नहीं मिला। अब पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें