उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा ट्रक
- फोटो : amar ujala
उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर आज दोपहर खेरवाड़ा टोल नाके के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान तीन दुपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की स्पीड अधिक होने से चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। ऐसे में ट्रक ने 3 दुपहिया वाहन चालकों को चपेट में ले लिया। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटवाया। हालांकि, इस दौरान यहां यातायात बाधित रहा। जिसे काफी देर तक मशक्कत के बाद पुलिस ने सुचारू करवाया। हादसे के शिकार 4 लोगों के शव को बाहर निकलवाया और खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाया है।
अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।