फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से जारी जेलकर्मियों की भूख हड़ताल खत्म

Sun, 09 Jul 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में खुशी जाहिर करते जेलकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेशभर में जारी जेल प्रहरियों की ओर से की जा रही भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई है। राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद जेल कर्मियों ने ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले चार दिन से प्रदेशभर की जेलों में तैनात जेल प्रहरियों ने मैस का बहिष्कार किया हुआ था। साथ ही, ये सभी जेल प्रहरी भूख हड़ताल पर थे और अपने परिजनों के साथ धरने पर भी बैठे थे। पिछले तीन दिन से जारी इस भूख हड़ताल के कारण कई जिलों में करीब 120 जेल प्रहरियों की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते इन सभी बीमार जेलकर्मियों का अस्पतालों में उपचार जारी है। मामला गरमाने के बाद आज प्रमुख सचिव गृह दीपक उप्रेती और डीजी जेल अजीत सिंह ने जेलकर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें सामने आया कि वेतन को लेकर उनकी मांग को मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि वेतन विसंगतियों से सम्बंधित जो फाइल वित्त विभाग स्तर पर अटकी हुई है उन्हें जल्द ही आगे की कार्यवाही के लिए भिजवाया जाएगा, ताकि सभी जेलकर्मियों को इसका लाभ मिले। इसके बाद जयपुर में भूख हड़ताल पर बैठे जेलकर्मियों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म की गई। उधर, मांगों पर सकारात्मक आश्वासन के बाद सभी जेल प्रहरियों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर की जेलों में तैनात करीब पांच हजार जेल प्रहरी भूख हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें