फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, एक को बचाने के फेर में बाकी तीन भी डूबे

Tue, 11 May 2021 12:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

  • चारों बच्चे 15 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, दुर्घटनावश एक बच्चे का पांव पानी में फिसल गया तथा अन्य बच्चे उसे बचाने के फेर में तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चूरू जिले के भालेरी इलाके में सोमवार को पानी के तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आठ से 15 वर्ष की आयु वर्ग के चारों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, दुर्घटनावश एक बच्चे का पांव पानी में फिसल गया तथा अन्य बच्चे उसे बचाने के फेर में तालाब में डूब गए।

विज्ञापन


मृतक बच्चों की पहचान अंकित, विकास, प्रवीण और जशदीश के रूप में की गई है। चारों बच्चे तालाब के पास रहने वाले थे और उनके माता-पिता खेती की काम में व्यस्त थे। घटना के बाद किसी ने शव को तालाब में तैरते देखा जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि भालेरी क्षेत्र के गांव महरावणसर (चूरू) में तालाब में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें