फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक गिरफ्तार: ऑक्सीजन, रेमडेसिविर व सचिन पायलट के बारे में फैला रहा था अफवाह

Sun, 09 May 2021 09:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी टैक्सी चालक खुद को पत्रकार बताता था। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वह फेसबुक पोस्ट के जरिए अफवाह फैला रहा था। 
 
विज्ञापन
Fake News - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर सोशल मीडिया में गलत जानकारी पोस्ट करने के मामले में एक टैक्सी चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


टोंक के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी नासिर खान खुद को पत्रकार बताता है, लेकिन वास्तव में वह एक टैक्सी चालक है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने बताया कि खान को गिरफ्तार कर लिया गया और सीआरपीसी की धारा 151 के तहत केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। खान ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से स्थानीय प्रशासन पर कोविड-19 की स्थिति से निपटने में कुप्रबंधन का आरोप लगाया था और स्थानीय विधायक सचिन पायलट की अनुपस्थिति के बारे में भी गलत जानकारी दी थी।
विज्ञापन


बाद में कहा- बुरे सपनों के कारण ऐसा लिखा
उसने बाद में फेसबुक पर अपनी पोस्ट को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, 'पोस्ट के जरिए रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी को रेखांकित करना मेरी गलती थी। मुझे दिखाई देने वाले बुरे सपनों के कारण मैंने ऐसा लिखा था। टोंक जिले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हमारे पास स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक संसाधन मौजूद हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें