संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ करणी सेना और विभिन्न संगठनों के साथ कई पूर्व राजघरानों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
राजस्थान के पूर्व छह राजघरानों ने भंसाली पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा है और फिल्म में रानी पद्मावती को गलत तरीके से पेश किया गया है। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए हैं।
पूर्व राजघराने मेवाड़ के महेन्द्र सिंह मेवाड़ का कहना है यदि कोई पीएम मोदी के चरित्र से जोड़कर कुछ दिखाएगा तो क्या सेंसर बोर्ड उसे पास कर देगा। वहीं जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गजसिंह के अनुसार फिल्मकारों को एतिहासिक नामों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।