चिकित्सकों की हठधर्मिता के आगे किस प्रकार सरकार नतमस्तक हो जाती है इसका उदाहरण इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां दस हजार चिकित्सक 33 मांगों को लेकर बीते तीन दिन से हड़ताल पर हैं।
राजस्थान सरकार ने चिकित्सकों की हड़ताल के चलते रेस्मा लागू किया हुआ है। लेकिन इसके बाद भी अपनी मांगों पर अड़े चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूरे प्रदेश में रेस्मा लगने के बाद भी न तो किसी चिकित्सक की गिरफ्तारी हुई है और न ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई।
वहीं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाए केवल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।