वसुंधरा राजे ने कहा कि मैंने राज्य सरकार से आरएएस परीक्षा की तारीख पर पुनर्विचार करने को कहा था। आज मैं फिर दोहरा रही हूं कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को एक बार फिर राज्य सरकार से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की मेंस परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम बदल दिया गया है और उम्मीदवारों को अध्ययन के लिए कुछ और समय मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
राजे ने एक बयान में कहा कि युवा आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग जायज है। पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण उम्मीदवारों को अध्ययन के लिए कुछ और समय मिलना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मैंने राज्य सरकार से आरएएस परीक्षा की तारीख पर पुनर्विचार करने को कहा था। आज मैं फिर दोहरा रही हूं कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा है और उसे परीक्षा की तारीख बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
इस बीच, भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया है कि आरएएस मुख्य परीक्षा का सिलेबस साजिश के तहत बदला गया है। उन्होंने कहा कि यह रीट पेपर लीक मामले से भी बड़ा घोटाला साबित होगा। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लोगों के एक निश्चित समूह को लाभ पहुंचाने के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है।