फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 कार्यकर्ताओं के साथ राजस्थान पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम जोगी

Tue, 04 Jul 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अजीत जोगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी 200 कार्यकर्ताओं के साथ आज राजस्थान की यात्रा पर आए। जोगी ने इस दौरान अजमेर में दरगाह में चादर चढ़ाई और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा की। 
विज्ञापन


इस दौरान जोगी ने मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार उनकी लोकप्रियता से बौखला गई है। इस वजह से वह आए दिन उनके खिलाफ कुछ न कुछ कर रही है, जबकि हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक का फैसला उनके यानि जोगी के पक्ष में आ चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब सातवीं बार में भी फैसला उनके हक में आएगा। 

जोगी ने कलेक्टर द्वारा उनका जाति प्रमाण निरस्त किए जाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह सब राजनीति के चलते हो रहा है। वहां रमन सिंह की लोकप्रियता घट रही है। अजीत जोगी ने ख्वाजा साहब के दरबार में अपने घर परिवार के साथ साथ अपने सूबे की जनता के लिए दुआ मांगी,जहां ख़ादिम सैय्यद असामुद्दीन चिश्ती मौलवी ने उन्हें ज़ियारत कराई और दस्तरबंदी करा दरगाह का तबर्रुक भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जोगी और उनके साथ आए कार्यकर्ता पुष्कर गए, जहां ब्रह्मा मंदिर में पूजा—अर्चना की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें