फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बहु दो बच्चों के साथ धरने पर बैठी, जानिए क्यों

Fri, 23 Jun 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठी विदेशी बहु
विज्ञापन
जोधपुर में शुक्रवार को एक विदेशी बहु अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठी रही। मामला पेरू की रोजस कारमैन और उसके दो बच्चों से जुड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब पांच साल पहले जोधपुर के योगेश जैन ने पेरू की रोजस कारमैन से शादी की थी। बच्चे होने तक तो दोनों की जिंदगी खुशी से चली, लेकिन जैसे ही दोनों के दो बच्चे हुए संबंधों में दरार आ गई। इसका कारण बताया जा रहा है कि योगेश ने बच्चों की मां का नाम सरकारी कागजों में माया जैन लिखवा दिया। अब रोजस का कहना था कि जब उसके सारे कागजात रोजस कारमैन के नाम से हैं तो उसने उसका नाम माया क्यों लिखवाया। ऐसा करने से अब वह दोनों बच्चों का पासपोर्ट बनाकर पेरू नहीं ले जा सकती।

उसका कहना है कि वह कॉरमैन के नाम से ही एक्स वीजा लेकर जोधपुर आई थी। ऐसे हालात में दोनों में बच्चों को लेकर झगड़ा और बढ़ गया। जिसके बाद वह मुम्बई में रहकर ही अपना जीवन यापन कर रही है। इसी मामले में उसने पति पर प्रताड़ित करने का मामला भी दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घर पहुंची तो ताला लगा मिला

रोजस - फोटो : अमर उजाला
अब योगेश का कहना है कि जब वह यहां नहीं रहना चा​हती है तो उसे छोड़कर जा सकती है, जबकि रोजस का कहना है वह उसे परेशान करता है। ऐसे हालात में दोनों पति—पत्नी के बीच दरार है और इसी मामले को लेकर वह शुक्रवार को योगेश के घर पहुंची, लेकिन वहां उसे ताला लगा मिला। जिसके बाद वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई।

उधर, कारमैन ने पति योगेश जैन पर मारपीट करने और घर से बच्चों सहित बेदखल करने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रताप नगर थाना पुलिस ने पति योगेश जैन को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि जनवरी में रोजस ने अपने पति योगेश की शिकायत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी। विदेश मंत्री से उसने ट्विटर के जरिये योगेश द्वारा घरेलू हिंसा और खर्चे के लिए रुपए नहीं देने के आरोप लगाए थे। साथ ही, वीजा बढ़ाने की गुहार भी लगाई थी। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद जोधपुर के महिला थाना पुलिस ने पति योगेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद काउंसलिंग में दोनों ने साथ—साथ रहने की सहमति जता दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें