फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में तीन करोड़ कीमत की 470 किलो चांदी व डेढ़ किलो सोना लूटा

Fri, 23 Jun 2017 01:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात्रि उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सर्राफा व्यापारियों से करीब 470 किलो सोना और करीब डेढ़ किलो सोना लूट लिया। वारदात के बाद लुटेरे भाग निकले। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब दो बजे उदयपुर के टीड़ी थाने की यह घटना है।
विज्ञापन


तब सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवाई। लुटे गए सोने व चांदी के आभूषण तीन करोड़ कीमत के है। जानकारी के अनुसार लूट के शिकार सर्राफा व्यापारी सोमदत्त सहित दो अन्य व्यापारी आगरा के निवासी है। राजकोट से आगरा जा रहे थे। एक गाड़ी में सवार होकर टीडी के पास हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार इन कारोबारियों की गाड़ी को अपनी गाड़ी आगे लगाकर रुकवा लिया।

इसके बाद व्यापारियों से टक्कर मारकर भागने की बात कहकर बातों में उलझा लिया। इसी बीच अन्य बदमाश ने व्यापारियों की आंखों पर मिर्ची पाउडर फेंका और पिस्तौल दिखाते हुए व्यापारियों के पास गाड़ी में एक बैग में भरा करीब 470 किलो चांदी और डेढ़ किलो सोना लूट लिया फिर इन्हें बांधकर पास की झाड़ियों में पटक दिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन









 
विज्ञापन

वारदात में लगभग 7—8 हथियारबंद लुटेरे शामिल थे, जो कि दो गाड़ियों में आए थे

loot demo pic - फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार सोना—चांदी लूटने के साथ ही बदमाश पीड़ित व्यापारियों की कार भी लूटकर भाग निकले। जिस गाड़ी को बदमाशों ने लूटा है उसमें 470 किलो चांदी व डेढ किलो सोना भी था। जिसको उन्होंने बारापाल के निकट ले जाकर छोड़ दिया। हाइवे पर राहगीरों की मदद से पीड़ित व्यापारियों ने टीडी थाना पुलिस को सूचना दी।

व्यापारियों के मुताबिक वारदात में लगभग 7—8 हथियारबंद लुटेरे शामिल थे, जो कि दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उन्होंने काफी दूरी तक पीछा करते हुए टीडी थानाक्षेत्र के टीडी की नाल में सूनसान जगह पर व्यापारियों की गाड़ी को रुकवाया था। पीड़ितों के अनुसार वे लोग बीते 13 वर्षों से यह व्यापार कर रहें है। व्यापारी अंधेरे के कारण वह बदमाशों को सही तरीके से देख नहीं सके।

पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई। टोल नाके पर चौकस बढ़ाई गई। राजस्थान—गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है। वहीं हाइवे पर बढ़ती लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें