जन्माष्टमी के पर्व में पूरे देश में कृष्ण मंदिरों में रौनक है। भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान हो रहा है। कई ऐसे अनोखे मंदिर हैं, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है, जहां के भगवान फॉरेन रिटर्न हैं। जिन्होंने लंदन टूर किया था, वो भी पानी के रास्ते।
जी हां, हम बात कर रहे हैं जयपुर में स्थित राधा गोपाल जी के मंदिर की। यह मंदिर जयपुर के प्रमुख आराध्य देव गोविंददेव के मंदिर परिसर में ही स्थित है। महाराजा माधोसिंह के साथ राधा गोपाल जी की प्रतिमाओं ने इंग्लैंड का टूर किया था। महाराजा सवाई माधोसिंह अपने ईष्ट देव राधा-गोपाल जी को भी लेकर गए थे।