फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सामने मां से ज्यादती और हत्या, पंचायत ने हत्यारे से कहा पुष्कर में नहाकर पाप धो लो

Mon, 14 Aug 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कन्यादेवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक 40 वर्ष की अधेड़ महिला को उसके ही परिवार वालों ने डायन बताकर निर्मम हत्या कर दी बाद में पंच पटेलों ने धार्मिक स्नान करवाकर आरोपियों के पाप धुलवा दिए। मामला अजमेर के केकड़ी का है जहां 40 वर्षीय कन्यादेवी को उसके परिवार और पड़ोस के करीब 1 दर्जन लोगों ने डायन बताकर पहले तो खूब प्रताड़ित किया और बाद में उसे कुप्रथा की भेंट चढ़ा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कन्यादेवी के पति की मौत के बाद से ही उसके परिवार वाले उसके जान के दुश्मन बन बैठे और तभी से ही उसको यातनाएं देने का दौर भी शुरु हुआ। दरिंदो ने उसके कपड़े उतरवाकर पहले तो उसे खूब पीटा और बाद में उसे बिना कपड़ों के ही पूरे गांव में भी घुमवाया। हैवानगी की हदें तो तब पार हो गई जब महिला को धधकते अंगारो पर बैठाया गया जिसके बाद बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। 

अपने कृत्यों पर पानी फेरने के लिए कन्यादेवी के परिजनों ने रातों रात अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामला जब गांव के पंच पटेलों के बीच पहुंचा तो उन्होनें इनकी हैवानियत पर पर्दा डालने के लिए बड़ा ही अजीबो गरीब फरमान सुना दिया। पंचो ने कन्यादेवी के परिजनों से कहा कि 'पुष्कर में स्नान कर लो और गायों के लिए एक बोरी चारा और 5 पानी के टैंकर मंंगवा दो और अपने पाप धो लो'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे खुला पूरा मामला

डेमो इमेज
पंचो द्वारा फरमान सुनाए जाने के बाद कन्यादेवी के परिजनों ने वैसा ही किया जैसा कहा गया और उसके बाद पंचो ने कन्यादेवी के परिवार को किसी से भी इस घटना का जिक्र ना करने दबाव बनाया और उन्हें समाज से बाहर कर देने की धमकी भी दे डाली। लेकिन कन्यादेवी के भाई ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंच पूरी आपबीती पुलिस को सुना दी जिसके बाद मामला खुला।

बेटे के सामने ​ही उसकी मां को अंगारों पर बैठाया
कन्यादेवी के भाई महादेव ने पुलिस को बताया कि ये घटना 2 अगस्त की है जब कन्यादेवी को उसके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और पड़ोसी उसके पति की मौत के बाद से जुल्म करते रहे। कन्यादेवी के पति छीतरमल की एक महीने पहले ही मौत ​हुई है।

कन्यादेवी के परिवार वालों ने उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर में कैद करके रखा और उन्हीं के सामने उसे डायन कहकर कभी उसे अंगारो पर बैठाया तो कभी निर्वस्त्र करते रहे। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सिर्फ मामले की जांच करने को कहकर पल्ला झाड़ लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें