घने कोहरे के कारण यहां कई क्षेत्रों में सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित है, जिससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है।
आज सुबह राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और शेखावाटी अंचल में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग जीरो के करीब रही, जिससे यहां करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। सड़कों पर भी कमोबेश कोहरे का ऐसा ही असर देखने को मिला जहां हाईवे पर वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा।
ऐसे ही पूर्वी राजस्थान के अलवर,भरतपुर में भी घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खुले इलाकों में कोहरे का सबसे ज्यादा असर पड़ा है और फिलहाल ग्रामीणों को इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।