फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के आगोश के कारण इस क्षेत्र में सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित

Sat, 06 Jan 2018 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोहरे में लिपटे मैदानी इलाके - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण यहां कई क्षेत्रों में सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित है, जिससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है।
विज्ञापन


आज सुबह राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और शेखावाटी अंचल में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग जीरो के करीब रही, जिससे यहां करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। सड़कों पर भी कमोबेश कोहरे का ऐसा ही असर देखने को मिला जहां हाईवे पर वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा।

ऐसे ही पूर्वी राजस्थान के अलवर,भरतपुर में भी घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खुले इलाकों में कोहरे का सबसे ज्यादा असर पड़ा है और फिलहाल ग्रामीणों को इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से ये फ्लाइट्स हुई डायवर्ट

स्वाइन फ्लू
आज दिल्ली से तीन फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई जिनममें दो इंटरनेशनल, एक डोमेस्टिक फ्लाइट शामिल हैं। बताया गया है कि इथोपियन एयरलाइन, ओमान एयर और एयर इंडिया की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई।
भीषण ठंड और कोहरे के कारण स्वाइन फ्लू ने भी अपने पैर पसार लिए हैं। जोधपुर में देर रात स्वाइन फ्लू के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 नए रोगी भी सामने आए हैं।

वहीं मौसमी बीमारियों से भी लोग भाग खासे परेशान हो चुके हैं। सर्दी के मौसम में अस्पतालों में भीड़ काफी ज्यादा दिखने लगी है वहीं कई जिलों में कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूलों में बच्चों को फिलहाल स्कूल ना भेजे जाने की भी जानकारी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें