फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लड लाइट फुटबाॅल प्रतियोगिता 10 से होगी शुरू, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

Thu, 08 Jun 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर नगर निगम की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान फ्लड लाइट फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 10 जून से पटेल स्टेडियम में शुरू होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


सम्राट पृथ्वीराज चौहान फ्लड लाइट फुटबाॅल प्रतियोगिता के संयोजक पार्षद नीरज जैन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 16 टीमें भाग लेंगी। रात्रि में फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एक टीम नगर निगम अजमेर की होगी जिसका चयन बृहस्पतिवार को किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 350 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 18 जून को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार और सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी अन्य कई आकर्षक उपहार प्रतियोगिता के दौरान वितरित किए जाएंगे। जैन ने बताया कि प्रतियोगिता देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और लक्की ड्रॉ के जरिये पुरस्कार जीतने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें