फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 11 Sep 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
धूं—धूं कर जलता ट्रेलर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर—जयपुर नेशनल हाइवे पर डांगियावास के पास एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर धूं-धूं कर जलने लगा। ये देख चालक ने समय रहते बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद डांगियावास थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दमकल को भी सूचना दी।
विज्ञापन

 
डांगियावास थाना इलाके में जोधपुर-जयपुर नेशनल हाइवे पर आज दोपहर लाइमस्टोन से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। चालक समय रहते ट्रेलर से बाहर निकल गया। जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही दखते पूरा ट्रेलर आग के हवाले हो गया। हादसे के बाद एकबारगी मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ। सूचना के बाद डांगियावास थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


ट्रेलर में आग लगने का स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि इंजन में शार्ट सर्किट के कारण ट्रेलर में अचानक आग लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें