फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर मे विस्फोट से घर की छत गिरी, पांच लोग दबे

Sat, 10 Jun 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
धमाके के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मकान का एक हिस्सा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर शहर में एक घर में शनिवार सुबह सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसा पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र के रोड नं 2 क्षेत्र में हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत और दीवार ढह गई। जिससे पांच लोग दब गए।
विज्ञापन


साथ ही घर में आग भी लग गई। दबने वालों में तीन बच्चें भी शामिल है। विस्फोट की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं विस्फोट व आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार सिलेंडर में विस्फोट गैस रिसाव के कारण होना बताया गया और फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें